हल्द्वानी: चुनाव से रोडवेज को घाटे से उबरने की उम्मीद
अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव नजदीक है और रोडवेज की उम्मीदें जाग गई हैं। चुनाव को लेकर पुलिस ने रोडवेज निगम से बसों की मांग शुरू कर दी है। ऐसे में प्रतिदिन रोडवेज की छह से सात बसों को चलाया जा रहा है, जिससे निगम की दो लाख से अधिक की कमाई हो रही है। …
अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव नजदीक है और रोडवेज की उम्मीदें जाग गई हैं। चुनाव को लेकर पुलिस ने रोडवेज निगम से बसों की मांग शुरू कर दी है। ऐसे में प्रतिदिन रोडवेज की छह से सात बसों को चलाया जा रहा है, जिससे निगम की दो लाख से अधिक की कमाई हो रही है।
विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार से रोडवेज निगम की बसों को अधिग्रहित करने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में रोडवेज को चुनाव में होने वाली कमाई से घाटे से उबरने की उम्मीद जाग गई है। इन दिनों रोडवेज को यात्री कम होने से रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। दिसंबर में कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया गया है।
इससे परेशान निगम को चुनाव के लिए बसों की मांग बढ़ने से कुछ उम्मीद जागी है। काठगोदाम डिपो के एआएम डीएन जोशी ने बताया कि बुधवार को पुलिस की ओर से छह बसों की मांग की गई। प्रति बस का शुल्क 25 हजार वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सवारियों की संख्या कम है। वॉल्वो की बसों में भी यात्री नहीं होने से निगम घाटे में जा रहा है। चुनाव में बसों की मांग बढ़ने से निगम को राहत मिलेगी।
