शांतिपुरी: राजस्व विभाग की जमीन पर लगे पांच सौ से अधिक पेड़ काटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शान्तिपुरी, अमृत विचार। तस्कर राजस्व विभाग की जमीन पर लगे पॉपुलर के पेड़ों को पिछले एक सप्ताह से लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। लकड़ी तस्कर अधिकारियों की चुनाव में व्यस्तता का फायदा उठा अब तक सरकार को लाखों के राजस्व चुना लगा चुके है। वहीं अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रहे …

शान्तिपुरी, अमृत विचार। तस्कर राजस्व विभाग की जमीन पर लगे पॉपुलर के पेड़ों को पिछले एक सप्ताह से लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। लकड़ी तस्कर अधिकारियों की चुनाव में व्यस्तता का फायदा उठा अब तक सरकार को लाखों के राजस्व चुना लगा चुके है। वहीं अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

आलम ये है कि कुछ दिनों से रात में राजस्व की जमीन पर सैकड़ों हरे पेड़ों में माफियाओं द्वारा आरी चलाई जा रही है और तहसील प्रशासन को कानों कान खबर तक नहीं लगी। मामला किच्छा तहसील क्षेत्र के पवन फार्म का है। जहा पर अज्ञात लकड़ी तस्करों द्वारा कुछ दिनों मे पाँच सौ से अधिक पेड़ काट डाले।

इससे पूर्व भी तस्करों द्वारा क़ई बार राजस्व क्षेत्र में पापुलर के पेड़ो को अपना निशाना बनाते हुए सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। जब तहसील प्रशासन को इस बात की सूचना मिली तो हड़कम्प मच गया। अब तक लकड़ी तस्कर लाखों का माल ले उड़े हैं। एडीएम नजूल ललित नारायण मिश्र ने बताया कि किच्छा तहसील क्षेत्र में राजस्व की जमीन पर खड़े पापुलर के पेड़ों को काटने का मामला सज्ञान में आया है। किच्छा एसडीएम को मामले की जाच और आरोपी तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

संबंधित समाचार