बरेली: दिव्यांग पति को धोखा देकर पत्नी ले गई आठ लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंखों से दिव्यांग अधेड़ की सेवा करने की बात कहकर महिला ने उससे शादी की। उसके बाद महिला ने बात-बात पर कलह करना शुरू कर दिया। एक दिन महिला मौका पाकर घर में रखा चार लाख का कैश और चार लाख के जेवर चोरी करके अपने मायके चली गई। पीड़ित की शिकायत …

बरेली, अमृत विचार। आंखों से दिव्यांग अधेड़ की सेवा करने की बात कहकर महिला ने उससे शादी की। उसके बाद महिला ने बात-बात पर कलह करना शुरू कर दिया। एक दिन महिला मौका पाकर घर में रखा चार लाख का कैश और चार लाख के जेवर चोरी करके अपने मायके चली गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बहेड़ी के शेखूपुर निवासी हाफिज आफताब मियां ने बताया कि वह आंखों से दिव्यांग हैं।

दिसंबर 2020 में उनकी शादी किला के बाजार संदल खां की रहने वाली महिला के साथ हुआ था। तब महिला ने उनकी सेवा करने की बात कही थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह कलेश करने लगी। आरोप है कुछ समय पहले महिला उनकी गैरमौजूदगी में घर में रखा लगभग चार लाख का कैश और चार लाख का जेवर चोरी करके मायके में रहने लगी। पीड़ित ने उसे बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। बुधवार को पीड़ित एसएसपी से मिले और न्याय की गुहार लगाई। इसपर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार