बहराइच: तमंचा दिखाकर बदमाश ने छीनी नकदी और बाइक, मुकदमा दर्ज
बहराइच। खजूरी गांव से दुकान बंदकर घर जा रहे व्यवसाई को बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोका और पिटाई कर बाइक और नकदी छीन ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियानी गांव …
बहराइच। खजूरी गांव से दुकान बंदकर घर जा रहे व्यवसाई को बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोका और पिटाई कर बाइक और नकदी छीन ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियानी गांव निवासी पंकज कुमार द्विवेदी किराने की दुकान का संचालन रामनगर पड़री पडेरा में दुकान का संचालन करते हैं। बुधवार रात को 9 बजे किराने की दुकान बंद कर पंकज कुमार द्विवेदी बाइक से घर जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूरी पर नकाब पोश बदमाश आ गए। सभी ने तमंचा दिखाते हुए बाइक रुकवाई।
इसके बाद दुकानदार से सारा सामान दिखाने की बात कही। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद 15 हजार रुपए नकदी, बाइक और दुकान की चाबी लूटकर सभी फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर व्यवसाई ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हुए।
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 श्रमिकों लापता, तलाश जारी
दक्षिण कोरियाई बचाव दल ने दक्षिणी शहर ग्वांगजू में निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद लापता छह मजदूरों को बुधवार को फिर ढूंढना शुरू किया। शहर के ह्वाजोंगदोंग जिले में निर्माणाधीन 39 मंजिला इमारत के आंशिक रूप से ढह जाने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 10 वाहन उसके मलबे की चपेट में आने से नष्ट हो गया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 श्रमिकों लापता, तलाश जारी
