कालाढूंगी: तेंदुए के हमले में दो लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। गुलजारपुर के जंगल से सटे गांव में दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को घर के पास पास खड़े बसंतलाल व मीना देवी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला बोलकर दोनों को बुरी तरह गंभीर रूप से …

कालाढूंगी, अमृत विचार। गुलजारपुर के जंगल से सटे गांव में दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को घर के पास पास खड़े बसंतलाल व मीना देवी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला बोलकर दोनों को बुरी तरह गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पत्थर मारकर तेंदुए को भगाया।

उसे गंभीर हालत में कालाढूंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कालाढूंगी रेंज में तेंदुआ दो माह के भीतर कई बार हमले कर चुका है। क्षेत्र में तेंदुए की धमक की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरा और पिंजड़ा लगाने की बात कही है।

संबंधित समाचार