अयोध्या: …तो जिले में इस वजह से नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, जानें
अयोध्या। योगी सरकार कोरोना को रोकने के लाख प्रयास कर ले, लेकिन जिला प्रशासन सरकार के मंसूबों पर पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। अयोध्या के पाश इलाके गुलाबबाड़ी मैदान की तस्वीरें तो कुछ यूं ही बयां कर रही हैं। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को सट्टी बाजार लगता है। सट्टी बाजार में दुकाने पूरी …
अयोध्या। योगी सरकार कोरोना को रोकने के लाख प्रयास कर ले, लेकिन जिला प्रशासन सरकार के मंसूबों पर पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। अयोध्या के पाश इलाके गुलाबबाड़ी मैदान की तस्वीरें तो कुछ यूं ही बयां कर रही हैं। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को सट्टी बाजार लगता है। सट्टी बाजार में दुकाने पूरी तरीके से सज जाती हैं।
लेकिन आम जनमानस कोरोना को लेकर कितना जागरूक है ये साफ दिखाई दे रहा है। संक्रमण से पहले की बात और थी लेकिन तब, जब रोजाना थोक के भाव कोरोना केस निकल रहे हैं तब इस बाजार की भीड़ जिम्मेदारों के दावे और आमजन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है।
बेकाबू भीड़ से लगातार बढ़ रहा कोरोना
जी हां, गुरूवार को जब पूरे शहर में साप्ताहिक बंदी रहती है, तब यहां साप्ताहिक सट्टी बाजार बेकाबू भीड़ के साथ बढ़ते कोरोना संक्रमण में खौफनाक मंजर पेश कर रहा था। बाजार में उमड़ी भीड़ में लोगों खासकर महिलाओं बच्चों में यह सुधबुध भी नहीं दिखी कि कोरोना का नया रूप देश और प्रदेश में कैसे हालात पैदा कर रहा है।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: मकर संक्रांति पर पतंगों की खूब बढ़ी मांग, बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ लग रही
रीडगंज चौराहे से जैसे ही गुलाबबाड़ी मैदान की ओर मुड़िये, सड़क पर ही तिल रहने की ही जगह नहीं दिखी। मैदान में सजे बाजार का तो गजब ही नजारा दिखाई दिया। कोरोना गाइडलाइन का पालन तो दूर लोगों को उसका ख्याल तक नहीं। महिलाएं, बच्चे यहां तक दुकानदार बिना मास्क के एक दूसरे में गुत्थमगुत्था दिखाई दिए। यहां तक की बाजार के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों तक ने मास्क नहीं पहन रखा था। इस गुरूवार तो यहां के इस सत्ती बाजार में और बला की भीड़ दिखाई दी।
चाट-बताशे की दुकानों पर उमड़ रही भारी भीड़
पूरे मैदान में कपड़े, जूते-चप्पल की दुकानों के अलावा चाट वगैरह की दुकाने भी बेतरतीब लगी हुई थी। एक एक दुकान पर सौ डेढ़ सौ की भीड़ ऐसी जुटी दिखाई दी मानों खरीदारी न हुई तो प्रलय आ जायेगी। गौरतलब हो कि विगत एक सप्ताह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद भी बाजार का लगना और भीड़ का यूं उमड़ना बड़े विस्फोट का सबब भी बन सकता है।

गुलाबबाड़ी मैदान में सजने वाले इस बाजार की वजह से रीडगंज चौराहे पर ई रिक्शा, आटो वालो का अस्थाई स्टैंड भी संकट खड़ा करता है। चौराहे पर जाम की स्थिति सुबह से देर शाम तक बनी रहती है। जाम का असर रीडगंज ओवरब्रिज के इस छोर से लेकर उस छोर यानि देवकाली तक बनी रहती है।
कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर जाम और सत्ती बाजार को लेकर नगर प्रशासन की अनदेखी से आसपास के लोगों में रोष भी है। लोगों का कहना है कि इतनी भारी भीड़ को संक्रमण के पीक पर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। यहां यह भी काबिलेगौर बात है कि बाजार लगने की अनुमति को लेकर भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।
