IND vs SA : ऋषभ पंत का केपटाउन में शानदार शतक, जड़े चार छक्के, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केपटाउन । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत की दूसरी पारी 198 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार शतक जमाते हुए नाबाद 100 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 और साउथ अफ्रीका ने 210 रन बनाए थे। 13 रन की …

केपटाउन । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत की दूसरी पारी 198 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार शतक जमाते हुए नाबाद 100 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 और साउथ अफ्रीका ने 210 रन बनाए थे। 13 रन की बढ़त लेकर भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए। इस लिहाज से 212 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने चार और कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए।

Image

आपको बता दें कि ऋषभ पंत इस पारी से पहले लगातार सवालों के घेरे में आ रहे थे, लेकिन इस शानदार पारी से उन्होंने सभी आलोचकों का जवाब दे दिया है। टेस्ट करियर में ऋषभ पंत का ये चौथा शतक है। ऋषभ पंत ने कुल 100 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 139 बॉल खेलीं। केपटाउन टेस्ट की इस दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 4 छक्के, 6 चौके लगाए और साउथ अफ्रीका के बॉलर्स पर पूरी तरह हावी दिखाई दिए. ऋषभ का स्ट्राइक रेट 70 से ऊपर का रहा।

 

साउथ अफ्रीका में किसी भी भारतीय विकेटकीपर का सर्वाधिक स्कोर
ऋषभ पंत- 100* रन
एमएस धोनी- 90 रन
दीप दासगुप्ता- 63 रन

SENA देशों में किसी भी भारतीय कीपर का सर्वाधिक स्कोर
साउथ अफ्रीका – ऋषभ पंत 100
इंग्लैंड – ऋषभ पंत, 114 रन
न्यूजीलैंड – सैयद किरमानी, 78 रन
ऑस्ट्रेलिया – ऋषभ पंत,159 रन

छवि

दिन की शुरुआत में चेतेश्वर पुजारा (9) और अजिंक्य रहाणे (1) के विकेट जल्द गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली (29) और पंत ने भारतीय पारी को संभाला। लंच के बाद विराट कोहली अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 29 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। एनगिडी ने फिर रविचंद्रन अश्विन और शार्दूल के विकेट भी लिए। उमेश यादव का विकेट कगिसो रबाडा ने लिया। मोहम्मद शमी को मार्को जेन्सन ने आउट किया।

ऋषभ पंत की धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी को देखकर सहवाग  ने  ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस लड़के को फ्री ही छोड़ दो, दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक।

 

 

संबंधित समाचार