अयोध्या: चोरी के सामानों के साथ चार गिरफ्तार, लैपटॉप समेत अन्य उपकरण बरामद
अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शातिरों के पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। थाना इनायतनगर एसओ अमरजीत सिंह ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह सेवरा मोड़ के पास से …
अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शातिरों के पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। थाना इनायतनगर एसओ अमरजीत सिंह ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह सेवरा मोड़ के पास से इन चारों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिरों ने 28 दिसम्बर की रात्रि को चन्द्रगुप्त इण्टर कालेज मोड़ और नौ जनवरी की रात्रि को पोस्ट आफिस मिल्कीपुर व दस जनवरी की रात्रि को अगरबा पंचायत भवन से, इसके बाद देव विद्यालय इण्टर कालेज तरौली से कम्प्यूटर लैपटाप इन्वर्टर बैटरी इन्वर्टर, डीवीआर, सोलर पैनल, प्रिन्टर, लेजर प्रिन्टर, सोलर बैटरी जनरेटर बैटरी आदि विभिन्न सामानो की चोरी की थी। एक के बाद एक चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले इन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022: दलित परिवार के घर सीएम योगी ने किया भोजन, सबका साथ, सबका विकास का दिया संदेश
गिरफ्तार किए गए आरोपित में रोहित शुक्ला, तरौली भैसासुर, अजीत मिश्रा उछाहपाली, अजीत कोरी और अभिषेक पाठक ग्राम सर्वसुख पाठक का पुरवा अगरबा है। इनके पास से एक लैपटाप, पांच अदद कैमरा, एक अदद इनवर्टर बैटरी, एक अदद इनवर्टर, एक अदद प्रिन्टर बरामद किया गया है। इसके अलावा एक अदद लेजर प्रिन्टर, एक अदद सोलर पैनल, दो अदद सोलर बैट्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिरों के विरूद्ध पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-गुजरात: उत्तरायण त्योहार पर पतंगबाजी में 60 लोग घायल, किसी का चेहरा कटा तो किसी का गला…
