हल्द्वानी: वन विभाग ने नौ माह में सीज किए 305 वाहन, 67 लाख रुपये वसूला जुर्माना
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की मुस्तैदी के बाद भी वन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रोजाना एक से ज्यादा वाहन वन अपराध में सीज हुआ है। तराई पूर्वी वन डिवीजन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से दिसंबर तक नौ माह (275 दिनों) में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की मुस्तैदी के बाद भी वन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रोजाना एक से ज्यादा वाहन वन अपराध में सीज हुआ है।
तराई पूर्वी वन डिवीजन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से दिसंबर तक नौ माह (275 दिनों) में 305 वाहन विभिन्न वन अपराधों अवैध खनन, अवैध पातन और वन्यजीव तस्करी में सीज किए गए। इनमें 124 वाहन तो अवैध खनन में ही सीज हुए हैं।
इस तरह वन विभाग ने औसतन हर दिन एक से ज्यादा वाहन वन अपराध में और दो दिन बाद एक वाहन अवैध खनन में सीज किया। फिर भी अपराधी बाज नहीं आए। वन महकमे ने इन वाहनों से 67 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि 52 वाहन अब भी सीज हैं। इनसे भी लाखों रुपये भी जुर्माना वसूला जाना है।
डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद वन अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा है। खासकर वन्यजीव की तस्करी और अवैध खनन पर कसाव किया जा रहा है।
