मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोराहा थाना क्षेत्र के एनएन 46 पर सड़क पर कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गया। इस घटना में जिला राजगढ़ निवास राजकुमार परमार की …

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोराहा थाना क्षेत्र के एनएन 46 पर सड़क पर कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गया। इस घटना में जिला राजगढ़ निवास राजकुमार परमार की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसी प्रकार एक अन्य दुर्घटना में थाना जावर के इंदौर भोपाल हाइवे रोड़ डोडी घाटी के पास एक ट्रैक्टर और कार के बीच हुई टक्कर में महेश मालवीय की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 100 सीएनजी बसें हुईं शामिल

 

संबंधित समाचार