किच्छा: 12 घंटे के भीतर लापता बच्चे को पुलिस ने यूपी से किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ परिजनों सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते …

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ परिजनों सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत दरऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम दरऊ निवासी अकरम बेग का 11 वर्षीय पुत्र दानिश बीते दिवस 13 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से 20 रुपए लेकर घर से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क स्थित दुकान से दूध लेने गया था। काफी देर बाद तक बालक दानिश के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परंतु काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग दानिश का कोई सुराग नहीं लगा।

दानिश का कोई सुराग नहीं लगने पर बालक के पिता अकरम बेग अन्य ग्रामीणों के साथ शाम करीब 5 बजे दरऊ चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से बालक को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जनपद के डीसीआरबी सहित उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और बालक की खोजबीन शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी एसआई बसंत प्रसाद के दिशा निर्देशन में आनन फानन में कांस्टेबल आनंद सिंह, कुलदीप सिंह, मोहम्मद मोहसिन, उमेश सिंह की टीम का गठन कर ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए सरगर्मी से बालक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग बालक दानिश को सकुशल घर लेकर पहुंची पुलिस टीम को देखकर परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। बालक के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार