काशीपुर: अस्पताल में एंबुलेंस चार लेकिन चलाने वाला एक
काशीपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल में चार एंबुलेंस को चलाने का जिम्मा मात्र एक ड्राइवर के कंधों पर है। अस्पताल प्रशासन ने विभाग से दो अन्य चालकों की मांग की है। कहा है कि ड्राइवरों की कमी से गंभीर रोगियों को शिफ्टिंग करने में परेशानी हो सकती है। एलडी भट्ट अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैलाश …
काशीपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल में चार एंबुलेंस को चलाने का जिम्मा मात्र एक ड्राइवर के कंधों पर है। अस्पताल प्रशासन ने विभाग से दो अन्य चालकों की मांग की है। कहा है कि ड्राइवरों की कमी से गंभीर रोगियों को शिफ्टिंग करने में परेशानी हो सकती है।
एलडी भट्ट अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैलाश राणा ने बताया कि काशीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल के पास एंबुलेंस तो चार हैं, लेकिन उनको चलाने का जिम्मा एक मात्र चालक पर है।
बताया एंबुलेंस में एक पुरानी जिप्सी के अलावा एक वी-गार्ड, एक विधायक निधि और एक देहरादून मुख्यालय से मिली है। अस्पताल के पास मात्र एक ड्राइवर है, जो कभी देहरादून तो कभी रुद्रपुर विभागीय कार्य के अलावा क्षेत्र में भी कोविड संबंधी कार्य में जाता रहता है। चालकों के अभाव में पॉजिटिव गंभीर रोगियों को भविष्य में हायर सेंटर पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पत्र भेजकर दो चालकों की डिमांड की गई है।
