मुरादाबाद : बीजेपी की पहली सूची जारी, शहर से रितेश गुप्ता और देहात से कृष्णकांत मिश्रा उम्मीदवार घोषित, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुरादाबाद शहर से रितेश गुप्ता और मुरादाबाद देहात से कृष्णकांत मिश्रा (केके मिश्रा) को उम्मीदवार घोषित किया है। मुरादाबाद मंडल में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुरादाबाद शहर से रितेश गुप्ता और मुरादाबाद देहात से कृष्णकांत मिश्रा (केके मिश्रा) को उम्मीदवार घोषित किया है।

मुरादाबाद मंडल में कुल 27 विधानसभा सीट हैं। इनमें से 14 पर भाजपा के विधायक हैं, जिनमें से 13 विधायकों को पार्टी ने फिर से टिकट देकर मैदान में उतारा है। मंडल में सिर्फ एक सिटिंग विधायक संगीता चौहान का टिकट कटा है। वह दिवंगत क्रिकेटर और योगी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी हैं। कोरोना से चेतन चौहान की मौत होने के बाद संगीता चौहान अमरोहा की नौगावां सीट से उपचुनाव लड़कर विधायक बनी थीं।

संबंधित समाचार