काशीपुर: तमंचे और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को चार तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के …

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को चार तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध असलहा व शराब की शिकायत पर एसपी चन्द्र मोहन सिंह और सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

शनिवार को एसपी चन्द्र मोहन सिंह ने अपने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की देर शाम कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उदयराज फील्ड में दो युवक तमंचे लेकर आपस में कुछ बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उदयराज मैदान से मूड़ा पांडे जिला मुरादाबाद निवासी सचिन व विशाल कुमार निवासी चंद्रपुरा डिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। सचिन के कब्जे से 315 बोर व एक 32 बोर के दो तमंचे तथा विशाल के कब्जे से 12 बोर बरामद हुए। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

उधर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान हरि नगर निवासी विकास को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई ओमप्रकाश, एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, विनोद जोशी, संजय कुमार, हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत प्रसाद, जगदीश फर्त्याल और एसओजी टीम के एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश तोमक्याल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, विनय, दीवान बोरा शामिल रहे।

संबंधित समाचार