रुद्रपुर: कनाडा का फर्जी वीजा थमा दूधिया से ठगे 9.41 लाख
अमृत विचार, रुद्रपुर। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें रामपुर जिले के एक दूधिया से करीब साढ़े नौ लाख रूपये की ठगी की गई है। न्यायालय के आदेश के पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यूपी के रामपुर के थाना खजूरिया निवासी …
अमृत विचार, रुद्रपुर। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें रामपुर जिले के एक दूधिया से करीब साढ़े नौ लाख रूपये की ठगी की गई है। न्यायालय के आदेश के पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यूपी के रामपुर के थाना खजूरिया निवासी दूधिया शमशेर सिंह के अनुसार वह दुर्गा मंदिर धर्मशाला के पास एक कार्यालय में पार्ट टाइम काम भी करता है। वह आवास विकास में मनदीप के वीजा कंसलटेंट ऑफिस गया था।
रुद्रपुर के प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला निवासी सिद्धार्थ अरोरा के कहने पर वह उसकी बहन तनवी अरोरा व वर्क परमिट पार्टनर सकैनिया गदरपुर निवासी गुरविंदर सिंह से मिला था। उन्होंने उसे वर्क परमिट वीजा के लिए 15.50 लाख खर्च होने की बात कही। 29 मार्च 2021 से 14 जून 2021 तक उनको करीब छह लाख रुपये दिए।
31 जुलाई को तनवी अरोरा ने कॉल कर वीजा आने की बात कही। 9.50 लाख रुपये लेकर मूल पासपोर्ट व कागज लाने को कहा। उसने चार अगस्त से नौ अगस्त तक बकाया रकम जमा करते हुए कुल 15.41 लाख रुपये उनको दे दिये। टिकट बुक कराने कैफे गया तो वीजा नकली निकला। उसने रुपये वापस मांगे तो उन्होनें 6 लाख रुपये वापस कर दिये। शेष रकम मांगने पर आनाकानी करते हुए गाली गालौज की। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
