कोरोना महामारी में करें इन तीन विटामिन का सेवन, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरोना महामारी का संकट एक बार तेजी से बढ़ने लगा है। हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक सबसे ज्यादा जरूरी …

कोरोना महामारी का संकट एक बार तेजी से बढ़ने लगा है। हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक सबसे ज्यादा जरूरी है। जिंक से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

जिंक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने, हार्ट, स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी हैं। वहीं विटामिन सी से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार होता है। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे शरीर के विषाक्त और हानिकारक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं।

विटामिन डी हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम को शरीर तक पहुंचाने में भी विटामिन डी मदद करता है। विटामिन डी से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। आप इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं।

1- विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ- विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत आंवला है। फलों में आप कीवी, संतरा, अमरूद, पपीता, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल खा सकते हैं। सब्जियों में ब्रोकली, नींबू, आलू और टमाटर से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

2- विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ- विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत है धूप। आपको रोजाना सुबह करीब 15 मिनट तक धूप लेनी चाहिए। सुबह 11 बजे तक की धूप से शरीर में विटामिन डी उत्पन्न होता है। इसके अलावा अंडा, मशरूम, गाय का दूध, दही, फिश और संतरा से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

3- जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ- ज़िंक की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप खाद्य पदार्थों में काजू, अंडा, मूंगफली, तिल, तरबूज के बीज और फलियों के सेवन से शरीर में जिंक की कमी पूरा कर सकते हैं। जिंक से इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

(इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों की अमृत विचार न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)