जसपुर: अधेड़ पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप
जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली एक गांव की पांचवी कक्षा की बच्ची गांव से रिक्शा से जसपुर एक मदरसे में पढ़ने आयी थी, लेकिन जब वह समय पर मदरसे में नहीं पहुंची तो मदरसा संचालकों ने …
जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली एक गांव की पांचवी कक्षा की बच्ची गांव से रिक्शा से जसपुर एक मदरसे में पढ़ने आयी थी, लेकिन जब वह समय पर मदरसे में नहीं पहुंची तो मदरसा संचालकों ने परिजनों को फोन कर बच्ची के मदरसे में नहीं पहुंचने के बावत पूछा।
इस पर परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो वह एक अधेड़ कार चालक के पास मिली। परिजन की सूचना पर हरकत में आई पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
