प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय रुद्रपुर में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की सुनवाई अब जल्द हो सकेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय खुल गया। शनिवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने विधि-विधान के साथ इसका आरंभ किया। जिला जज पीएस खिमाल ने कहा कि साइबर न्यायालय की …

रुद्रपुर, अमृत विचार। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की सुनवाई अब जल्द हो सकेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय खुल गया। शनिवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने विधि-विधान के साथ इसका आरंभ किया।

जिला जज पीएस खिमाल ने कहा कि साइबर न्यायालय की स्थापना होने से वादकारियों को जल्द न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा रहेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए साइबर न्यायालय का उद्घाटन बेहद सूक्ष्म तरीके से किया है।

एसोसिएशन द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष साइबर न्यायालय की स्थापना का मुद्दा उठाया जा रहा था। इसको पूरा करते हुए उत्तराखंड में पहला साइबर न्यायालय शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए न्यायाधीश की नियुक्ति भी हो चुकी है। अब साइबर न्यायालय प्रारंभ होने के बाद कुमाऊं के वादकारियों को जल्द न्याय मिलेगा।

इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रीना नेगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित जोशी, सिविल जज कंचन चौधरी, एसोसिएशन के सचिव शिव कुंवर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुवर दत्त जोशी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार