रुद्रपुर: गोवंशीय पशुओं की हत्या करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत  विचार। गोवंशीय पशु हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि इन लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। यूपी में इन पर मानव हत्या के भी मामले दर्ज हैं। इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो सके, इसके लिए निर्देश दिए गए …

रुद्रपुर, अमृत  विचार। गोवंशीय पशु हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि इन लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। यूपी में इन पर मानव हत्या के भी मामले दर्ज हैं। इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो सके, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

बीते सोमवार को आवास विकास चौकी क्षेत्र में दो गोवंशीय पशुओं के शव मिले थे। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। एसपी सिटी ममता वोहरा व पुलिस बल ने बमुश्किल हालात को काबू किया और एसओजी की टीम को आरोपियों की खोजबीन के लिए लगाया गया। इस प्रकरण में पुलिस व एसओजी ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को रामपुर से गिरफ्तार किया।

वहीं मुख्य आरोपी पहले ही रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर चुका था। वहीं, दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है। शनिवार को जनता इंटर कालेज में प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी एनए भरणे ने प्रेसवार्ता में कहा कि पकड़े गए व शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी।

संबंधित समाचार