रामपुर : प्रेम प्रसंग के चलते की गई विवेक की हत्या, मारने के बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर जलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद/रामपुर, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। बुधवार को उसका अपहरण करने के बाद उसकी जलाकर हत्या कर दी गई थी। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव तालिकाबाद निवासी कुंवरपाल विकास खंड में …

शाहबाद/रामपुर, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। बुधवार को उसका अपहरण करने के बाद उसकी जलाकर हत्या कर दी गई थी।

शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव तालिकाबाद निवासी कुंवरपाल विकास खंड में सफाईकर्मी है उसका पुत्र विवेक कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार शाम को घर से लापता हो गया। जिसकी तलाश के लिए पिता ने तहरीर भी दी थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि विवेक का शव अधजली अवस्था में तालिकाबाद के चड्डा फॉर्म से बरामद हुआ है। मृतक के पिता कुंवरपाल के अनुसार गांव जाहिदपुर निवासी राजू और उसके पिता महीपाल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विवेक की हत्या कर शव को छुपा दिया था।

मृतक के पिता कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। देर रात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद थाने ले आई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनके घर की युवती से मृतक युवक विवेक के प्रेम प्रसंग हो गए थे। लगभग चार-पांच दिन पहले घर की युवती को विवेक से बात करते हुए देख लिया था,जो बेहद अपमानजनक लगा। इसी के चलते उन्होंने विवेक की हत्या कर दी। हालांकि पूछताछ में अज्ञात आरोपी का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने पिता पुत्र को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

मारपीट के दौरान सर में डंडा लगने से हुई विवेक की मौत
आरोपी राजू ने कत्ल से चार-पांच दिन पहले अपनी बहन को विवेक से बात करते हुए देख लिया था। जो उसे बेहद अपमान जनक लगा। इस पर उसने विवेक को फोन करके धर्मकांटे पर बुला लिया था। उसने विवेक को समझाने की कोशिश की। इस बीच कहासुनी हो गई तो राजू ने पास में रखा डंडा विवेक के सर में मार दिया था। जिससे विवेक की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना राजू ने अपने पिता महिपाल को दी। सूचना पाकर मौके पर महिपाल भी पहुंच गया था। पिता-पुत्र ने बाइक से तेल निकालकर लकड़ी-उपलों की सहायता से विवेक का शव जला दिया। इसके बाद शव को मैदान में फेंक आए थे। विवेक के हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका इरादा विवेक की हत्या करना नहीं था। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई तो शव को जलाना पड़ा।

संबंधित समाचार