बॉलीवुड: खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करते हैं धर्मेन्द्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र का कहना है कि वह खुद का फिट रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करते हैं। कोरोना वायरस का कहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। धर्मेन्द्र कोरोना वायरस से …

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र का कहना है कि वह खुद का फिट रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करते हैं। कोरोना वायरस का कहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। धर्मेन्द्र कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं।

धर्मेन्द्र खुद को सुरक्षित रखने के लिए मुंबई से दूर इन लोनावाला में अपने फार्महाउस में रहते हैं। धर्मेन्द्र ने कहा, “मैं खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करता हूं। मैं भी नियमित रूप से अपनी जांच करता रहता हूं। मुझे दमन में शूटिंग के लिए जाना था, लेकिन मैंने इसे रद्द कर दिया। ”

धर्मेन्द्र जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म ‘अपने 2’ में भी काम करेंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल, बॉबी देओल और सनी के बेटे करण देओल भी होंगे।

यह भी पढ़ें:-Birthday Special: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म से कमाते हैं इतना? जानिए कैसी उनकी लाइफ स्टाइल

संबंधित समाचार