पीलीभीत: उत्तराखंड सीमा पर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत, अमरिया। चुनावी अलर्ट के बाद उत्तराखंड सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की। उस पर फर्जी नंबर लिखकर आरोपी घूम रहा था। एप पर चेक करते ही आरोपी की पोल खुल गई। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पुलिस …

अमृत विचार, पीलीभीत, अमरिया। चुनावी अलर्ट के बाद उत्तराखंड सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की। उस पर फर्जी नंबर लिखकर आरोपी घूम रहा था। एप पर चेक करते ही आरोपी की पोल खुल गई। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। टीमों सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही करने वालों पर निगरानी में जुटी हैं। इस क्रम में दरोगा देवेंद्र कुमार टीम के साथ उत्तराखंड सीमा पर चेकिंग कर रहे थे।

इस बीच एक बाइक सवार को राेका। वाहन के कागजात मांगने पर बाइक सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने एप पर वाहन का नंबर डाला तो वह फर्जी निकला। पुलिस बाइक सवार अंटागौटिया गांव निवासी धर्मपाल पुत्र निरंजनलाल को थाने ले आई। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। दरोगा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े-

पेंच टाइगर रिजर्व में ‘सुपर मॉम’ बाघिन की मौत, जानें क्यों मिला था ये टाइटल…

संबंधित समाचार