उत्तराखंड: कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट के बीच कैबिनेट से बर्खास्त किए गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला चल पड़ा है। अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में जाने का मन बनाया तो भाजपा ने भी उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट से भी बाहर का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला चल पड़ा है। अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में जाने का मन बनाया तो भाजपा ने भी उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

2016 में कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी का दामन थामने वाले हरक सिंह रावत समय समय पर अपने बगावती तेवर दिखाते रहे हैं। कई बार उनकी पार्टी नेतृत्व से तकरार भी हो चुकी है। हरक सिंह रावत पिछले काफी दिनों से विधानसभा चुनाव में मनमाफिक टिकट के लिए दबाव की राजनीति कर रहे थे।
इस बार भाजपा ने हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत को उत्तराखंड मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की राज्यपाल से सिफारिश की गई है। इसके अलावा उन्हें छह साल के लिए बीजेपी से निष्काषित किया गया है।

जब कैबिनेट छोड़ इस्तीफा देकर निकल गए थे हरक
हरक सिंह रावत कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हो रही कैबिनेट की बैठक छोड़ निकल गए थे। उनकी नाराजगी का कारण उस समय कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव न आना था। वहीं हरक उस वक्त भी लैंसडाउन सीट से अपनी बहू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। हरक की नाराजगी के बाद 24 घंटे तक हरक को मनाने के प्रयास किए जाते रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरक सिंह रावत के बीच डिनर टेबल पर वार्ता के बाद ठहाके लगाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

संबंधित समाचार