लखनऊ के इन इलाकों में सबसे ज्यादा मिल रहे कोरोना के मरीज, निगरानी के लिए तैनात की गईं टीमें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना कहर तेजी से बढ़ पा रहा है। ऐसे में शासन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग महकमे में हलचल मची हुई है। सोमवार को 2534 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी के तीन इलाके संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हो गए हैं। इनमें तीन …

लखनऊ। लखनऊ में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना कहर तेजी से बढ़ पा रहा है। ऐसे में शासन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग महकमे में हलचल मची हुई है। सोमवार को 2534 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी के तीन इलाके संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हो गए हैं। इनमें तीन सौ से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अलीगंज में 384 मरीज वायरस की चपेट में आ गए हैं। जबकि चिनहट में 344 लोगों को संक्रमण हो गया है। वही आलमबाग इलाके में 317 लोग वायरस की गिरफ्त में है। इन इलाकों में करीब 3000 से ज्यादा लोग संक्रमण की जद में अब तक आ चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त टीमें लगा दी गई हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा सके। समय पर सभी को दवाएं मुहैया कराई जा सके। लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को मां से लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

देश में नहीं थम रही कोराेना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए ढाई लाख से अधिक नए मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,58,089 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,73,80,253 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,209 मामले भी शामिल हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- देश में नहीं थम रही कोराेना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए ढाई लाख से अधिक नए मामले

संबंधित समाचार