अयोध्या: आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण, निर्माण कार्य अधर में, लेखपाल की कार्रवाई बेअसर
तारुन/अयोध्या। ग्राम पंचायत भवन के लिए राजस्व अभिलेख में दर्ज आरक्षित भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण से पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटवाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है। लेखपाल द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई का असर अवैध कब्जेदारों पर नहीं पड़ …
तारुन/अयोध्या। ग्राम पंचायत भवन के लिए राजस्व अभिलेख में दर्ज आरक्षित भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण से पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटवाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है। लेखपाल द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई का असर अवैध कब्जेदारों पर नहीं पड़ रहा है।
मामला ग्राम पंचायत धौरहरा कुटी का है। प्रधान अमित जायसवाल ने बताया कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 292 क रकबा 63 एयर राजस्व अभिलेख में पंचायत भवन की जमीन के नाम में दर्ज है। पंचायत भवन की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत पर शैलेन्द्र व प्रमोद ने अपना अवैध कब्जा टिन शेड व छप्पर हटा लिया है, परन्तु मनोज जो कि उसमें पशुशाला व मकान बनाकर किराना व चायपान की दुकान चला रहा है।
उसने कब्जा नहीं हटाया है, जिसके कारण पंचायत भवन का निर्माण कार्य सम्भव नही हो पा रहा है, जिसके चलते ग्राम सचिवालय की स्थापना अधर में लटकी हुई है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी से लेकर सभी से की गई है, लेकिन अभी तक जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटा, जिससे कि पंचायत भवन का निर्माण अधर में लटका हुआ है लेखपाल मुन्नालाल ने बताया कि शिकायत के बाद आख्या लगाते हुये अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ धारा 67 के तहत बेदखली की कार्यवाही कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस और सपा के बीच हिन्दुओं के खिलाफ घृणा फैलाने वालों को प्रोत्साहित करने की चल रही है प्रतिस्पर्धा: बीजेपी
