संभल : जंगल से पकड़ा 100 किलो गोमांस, एक गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बहजोई कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया। पुलिस को जंगल में कुछ लोग टॉर्च की रोशनी में गोवंशीय पशु का वध करते मिले। मौके पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि उसके …

संभल, अमृत विचार। बहजोई कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया। पुलिस को जंगल में कुछ लोग टॉर्च की रोशनी में गोवंशीय पशु का वध करते मिले। मौके पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 किलो (एक क्विंटल) गोमांस और पशु का वध करने के उपकरण बरामद किए। इसके अलावा अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।

बहजोई कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक ललित कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ बहजोई से आगे बेहटा जयसिंह होते हुए रजपुरा चौराहे के पास गश्त कर रहे थे। तभी रजपुरा चौराहे से पहले बनी एक पुलिया के पास से कुछ ही दूरी पर जंगल में टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। चार लोग टॉर्च की रोशनी में एक कट्टे में गोमांस लेकर जा रहे थे।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया और उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमेर पुत्र हनीफ कुरैशी निवासी मोहल्ला नूरिया सराय कोतवाली संभल बताया। पुलिस ने उमेर के पास से 100 किलो गोमांस और पशु का वध करने के उपकरण बरामद किए हैं।

आरोपी उमेर के पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। उमेर के अनुसार फरार आरोपी कोतवाली संभल के मोहल्ला नूरिया सराय निवासी असद पुत्र मोवीन प्रधान, थाना हयातनगर के सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मुकीम पुत्र मुनीम और सरायतरीन मोहल्ला चकली निवासी अब्बास पुत्र नामालूम हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तीनों साथियों के साथ मिलकर निराश्रित गोवंशीय पशु का वध कर मांस लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर फरार आरोपियों को खोजना शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार