रुद्रपुर: मुझे शुगर है साहब, कोरोना संक्रमण के दौर में ड्यूटी नहीं कर पाउंगा !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुझे शुगर है साहब, संक्रमण दौर में मैं ड्यूटी नहीं कर पाउंगा! कृपया मेरी ड्यूटी काट दी जाए! निर्वाचन विभाग में ड्यूटी से नाम वापस लेने के लिए कर्मचारियों ने आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। अब तक डेढ़ सौ से भी ज्यादा लोगों ने अलग-अलग कारण बताते हुए ड्यूटी से नाम …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुझे शुगर है साहब, संक्रमण दौर में मैं ड्यूटी नहीं कर पाउंगा! कृपया मेरी ड्यूटी काट दी जाए! निर्वाचन विभाग में ड्यूटी से नाम वापस लेने के लिए कर्मचारियों ने आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। अब तक डेढ़ सौ से भी ज्यादा लोगों ने अलग-अलग कारण बताते हुए ड्यूटी से नाम कटवाने की अपील की है। इनमें स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का जिक्र करने वालों के आवेदन स्वास्थ्य कमेटी को भेजे गए हैं, जबकि बाकी पर निर्वाचन विभाग की कमेटी फैसला लेगी।

निर्वाचन कार्यों से बचने के लिए अक्सर कर्मचारी ड्यूटी से नाम वापस लेने की कोशिश में जुट जाते हैं। कोरोना काल के बीच हो रहे चुनाव में यह स्थिति और ज्यादा बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग की कमेटी के अलावा मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया।

चिकित्सकों का एक पैनल इस बोर्ड के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कर्मचारी के नाम वापस लेने की मांग पर विचार आगे बढ़ाया जाएगा। करीब आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी है। इसमें डेढ़ सौ से भी ज्यादा लोगों ने छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है। जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश सिंह ने बताया कि 25 से 30 लोगों ने शुगर, ब्लड प्रेशर व अन्य बीमारियों के साथ आवेदन किया है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड को भेज दिया गया है। बाकी 120 से ज्यादा आवेदनों पर निर्वाचन कमेटी फैसला लेगी।

कर्मचारी अपनी क्या-क्या बता रहे समस्या
कई कर्मचारियों की डबल ड्यूटी लगने की वजह से उन्होंने एक ड्यूटी से अपना नाम वापस करने की अपील की है। इसके साथ ही कुछ ने ऑपरेशन होने तो कुछ ने पारिवारिक समस्या को बताकर निर्वाचन कार्यों से खुद को अलग करने की मांग रखी है। इसके साथ ही ऑपरेशन, बुखार, सर्दी जुकाम, शुगर, ब्लड प्रेशर, दिव्यांगता और कई प्रकार की समस्याओं को आधार बनाकर कर्मचारियों ने आवेदन किए हैं।

संबंधित समाचार