हल्द्वानी: दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन सेवा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के दौरान बुजुर्गों और दिव्यांगों को टीकाकरण के लिए शुरू की गई मोबाइल वैक्सीन सेवा को बंद कर दिया गया है।अब इन लोगों को टीका लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र जाना पड़ रहा है। वैक्सीन की मोबाइल टीमों को कोरोना जांच में लगा दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के दौरान बुजुर्गों और दिव्यांगों को टीकाकरण के लिए शुरू की गई मोबाइल वैक्सीन सेवा को बंद कर दिया गया है।अब इन लोगों को टीका लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र जाना पड़ रहा है। वैक्सीन की मोबाइल टीमों को कोरोना जांच में लगा दिया गया है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई काम किए गए थे। देखा गया था कि टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए आने में बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां टीकाकरण केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों की वजह से इन लोगों को परेशानी होती थी।

इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए कोरोना टीका के लिए मोबाइल वैक्सीन सेवा शुरू की थी। जो घर जाकर इनको टीका लगाती। इसके अलावा अन्य स्थानों के लिए मोबाइल वैक्सीन टीम गठित की गई थी। जो एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से जा सकतीं हैं। अब जब से तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ा है, तब से इन टीमों को कोरोना जांच में लगा दिया गया है। कम मानव संसाधन होने की वजह से मोबाइल वैक्सीन सेवा को बंद करना पड़ गया।

इधर अभी बहुत से बुजुर्ग और दिव्यांग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना टीका लगाए जाने की जरूरत है। साथ ही इनको कोरोना बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। ऐसे में बुजुर्ग और दिव्यांगों को टीकाकरण केंद्र बनाइस समय जिले में रोजाना 1700 से 1800 कोरोना जांचें की जा रहीं हैं। इसलिए अधिक टीमों की जरूरत पड़ रही है। इधर सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जल्द की सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार