अयोध्या: प्रशिक्षण पाकर सजग हुईं 400 महिलाएं, कुलपति ने इस बात पर दिया जोर…
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा 400 महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में कराया गया। यह कार्यक्रम 7 से 18 जनवरी तक अयोध्या व सुल्तानपुर जनपदों के क्रमश: 8-8 गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा 400 महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में कराया गया। यह कार्यक्रम 7 से 18 जनवरी तक अयोध्या व सुल्तानपुर जनपदों के क्रमश: 8-8 गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा वित्त पोषित श्रम दक्षता प्रयोगशाला में जोखिम विश्लेषण’ नामक परियोजना के अंतर्गत दक्षता पूर्वक कृषक महिलाओं में स्वास्थ्य जोखिम कम करने के लिए चलाया गया, जिसके अंतिम चरण के प्रशिक्षण का समापन 18 जनवरी को सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने महिलाओं को दी बधाई
समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन की बधाई देते हुए महिलाओं को स्वच्छ भोजन, स्वच्छ जल व वातावरण की साफ सफाई पर ध्यान देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय में इस प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाते रहेंगे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से गलत मुद्रा में कार्य करने से होने वाले जोखिम, स्वच्छता, महिलाओं के लिए उपयोगी कृषि यंत्र, कृषि से जुड़े उद्योग, महिलाओं में खून की कमी के कारण एवं निवारण, कृषि कार्यों में जोखिम तथा उसे दक्षता पूर्वक दूर करने के उपाय, पूरक आहार बनाने का प्रशिक्षण, वस्त्रों की देखभाल व रखरखाव, आर्थिक सशक्तिकरण हेतु अधिकार व कार्यक्रम, खाद्य स्वच्छता, औषधि व फलदार पौधों की खेती, बकरी पालन, धान मक्का एवं सब्जी की बुवाई में प्रयोग होने वाले यंत्रों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण, प्रदर्शन व विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया।
ये भी पढ़ें: सपा को एक और बड़ा झटका, नितिन अग्रवाल ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
