रुद्रपुर: वेतन नहीं मिला परिवार संग फैक्ट्री गेट पर पहुंचे श्रमिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तीन महीने से वेतन नहीं मिला तो नाराज कर्मचारी परिवार के साथ फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने फैक्ट्री अफसरों के प्रति रोष व्यक्त किया। बुधवार को सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम कर रहे छह अस्थाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं …

रुद्रपुर, अमृत विचार। तीन महीने से वेतन नहीं मिला तो नाराज कर्मचारी परिवार के साथ फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने फैक्ट्री अफसरों के प्रति रोष व्यक्त किया। बुधवार को सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम कर रहे छह अस्थाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

वेतन नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी है। उन्होंने इस मामले में जब ठेकेदार से बात की तो उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालामटोली करते हुए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।

कर्मचारी दीपक ने बताया कि उन्हें अक्टूबर महीने से वेतन नहीं मिला है। कंपनी से स्थाई कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है। वहीं वेतन नहीं मिलने से परिवार के लोग भी तंग थे। एक कर्मचारी की पत्नी दुर्गेश ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परिवार में बच्चों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

संबंधित समाचार