काशीपुर: हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के ग्राम सीकमपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसका पुत्र वीरेंद्र …

काशीपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के ग्राम सीकमपुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसका पुत्र वीरेंद्र कुमार (30) यहां दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराये के मकान पर रहता था।

वह ग्राम रामनगर ब्लॉक स्वार के लतीफपुर जूनियर हाईस्कूल में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत था। बीती 31 दिसंबर की देर शाम वह बाइक से काशीपुर से अपने कमरे पर जा रहा था। इस बीच दढ़ियाल रोड पर कुसुम वाटिका के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के आरोपी अज्ञात बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज
खटीमा। कोतवाली पुलिस ने टनकपुर रोड में 14 दिन पहले हुए सड़क हादसे के मामले में अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया था। इसमें घायल महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम नदन्ना निवासी हरगोविंद सिंह राणा ने आरोप लगाया है कि बीती पांच जनवरी की शाम को टनकपुर रोड में टिगरी चौराहे के आगे एक ऑटो सर्विस के पास अज्ञात रोडवेज बस चालक ने उसकी बाइक को बस के पिछले हिस्से से टक्कर मार दी। हादसे में वह व उसकी पत्नी मिथिलेश (44) घायल हो गए। इलाज के दौरान उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार