मुरादाबाद : नौ अनाथ लैपटॉप के सहारे बाकी राम भरोसे
मुरादाबाद, अमृत विचार। योजनाओं की शुरुआत की जल्दबाजी में सरकार ने अनाथ बच्चों को लैपटॉप का सपना तो दिखा दिया, लेकिन साकार नाम मात्र का ही कर पाई। जिले में 60 बच्चों का चयन लैपटॉप के लिए किया गया। आचार संहिता लगने से पहले आनन-फानन में योजना की शुरुआत करते हुए नौ अभ्यर्थियों को लैपटॉप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। योजनाओं की शुरुआत की जल्दबाजी में सरकार ने अनाथ बच्चों को लैपटॉप का सपना तो दिखा दिया, लेकिन साकार नाम मात्र का ही कर पाई। जिले में 60 बच्चों का चयन लैपटॉप के लिए किया गया। आचार संहिता लगने से पहले आनन-फानन में योजना की शुरुआत करते हुए नौ अभ्यर्थियों को लैपटॉप बांटे गए। ऐसे में वंचित अभ्यर्थी विभाग में चक्कर काट रहे हैं।
कोरोना काल में मां-बाप को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई व लड़कियों के विवाह तक के लिए शासन ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की थी। जनपद में ऐसे 247 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इनमें कक्षा नौ से 12वीं में पढ़ रहे 60 बच्चों को लैपटॉप के लिए चयन किया गया है।
शासन के निर्देश पर पांच जनवरी को जिले में लैपटॉप वितरण कर बाल सेवा योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। है। शुरुआत पर नौ बच्चों को लैपटॉप दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि वंचित बच्चों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद लैपटॉप वितरण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
