ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया, छिन गया नंबर 1 का ताज
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गई है। कंगारू टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से एशेज सीरीज जीतने का फायदा मिला। वहीं, भारत को …
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गई है। कंगारू टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से एशेज सीरीज जीतने का फायदा मिला। वहीं, भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है।
? 4-0 #Ashes series winners
? Second on the #WTC23 table
? Top-ranked Test team in the world!Australia's rise to the summit of the MRF Tyres rankings ?https://t.co/heNbOrq0km
— ICC (@ICC) January 20, 2022
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मई 2020 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज पहना है। टीम (119 अंक) के साथ पहले, न्यूजीलैंड (117 अंक) के साथ दूसरे और भारतीय टीम (116 अंक) के साथ तीसरे पायदान पर है। एशेज सीरीज गंवाने के बाद भी इंग्लैंड टेस्ट रैंकिंग में (101 अंक) के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, अफ्रीकी टीम 5वें पायदान पर।
भारत को हुआ हार से नुकसान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 2-1 से मिली हार के कारण टेस्ट रैंकिंग से नंबर 1 का स्थान गंवाना पड़ा। भारतीय टीम ने पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमाया था। भारत अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज जीतने में कामयाब होता, तो शायद टीम से पहला स्थान नहीं छिनता। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 113 रन से हराया था। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर न सिर्फ जोरदार वापसी की, बल्कि तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर भी कब्जा जमाया। अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग और केपटाउन टेस्ट 7 विकेट से जीता।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसका भारत
टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आने के अलावा कंगारू टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर श्रीलंका और तीसरे पर पाकिस्तान का नाम आता है। चौथे पर साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया पांचवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें…
साउथ अफ्रीका से हारने पर भारत को बड़ा नुकसान, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसका
