पीलीभीत: बुजुर्ग की जान लेने के बाद अब आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। सड़कों पर घूम रहे खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड की समस्या के समाधान पर अफसर संजीदा नहीं हो सके हैं। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों की जान पर आफत बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही कलीनगर तहसील क्षेत्र में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों ने …

अमृत विचार, पीलीभीत। सड़कों पर घूम रहे खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड की समस्या के समाधान पर अफसर संजीदा नहीं हो सके हैं। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों की जान पर आफत बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही कलीनगर तहसील क्षेत्र में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों ने हमला कर नोंचकर मार डाला था।

वहीं, अब बरखेड़ा क्षेत्र की चार साल की बच्ची आवारा कुत्तों का शिकार बनी। कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया। चीख पुकार पर जमा हुई भीड़ ने उसे बचाया। परिवार ने बच्ची को सीएचसी भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर के निवासी शंभू सरन खेती करते हैं। उनकी चार साल की बेटी माधुरी बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला बोल दिया। यह देख मौके पर मौजूद दूसरी बच्ची प्रिया ने हिम्मत दिखाई। ईंट-पत्थर फेंककर पहले कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। शोर मचाकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। फिर कुत्तों से किसी तरह बच्ची को बचाया।

कुत्ते के हमले में घायल बच्ची को परिवार वाले आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने इलाज किया। हमले को लेकर बच्ची खासा घबराई थी। बता दें कि विभिन्न इलाकों में लंबे समय से कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। चंद दिन पहले ही कलीनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की जान ले ली थी। कई बच्चियों की जान कुत्तों के हमले में जा चुकी है। मगर कोई ठोस इंतजाम अभी तक नहीं उठाए जा सके हैं।

ये भी पढ़े-

बरेली: गरीबों का पैसा लेकर फरार हुई कंपनी, महिलाओं समेत सैकड़ाें लोगों ने जमकर किया हंगामा

संबंधित समाचार