मुरादाबाद : छात्रा ने कोचिंग संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप, थाने में किया हंगामा
मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्रा ने कोचिंग संचालक पर मारपीट का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस संचालक को थाने ले गई। गुरुवार को संचालक के पक्ष में दर्जनों विद्यार्थी थाने पहुंच गए। थाने में छात्रा ने घंटों हंगामा किया। छात्रा आरोपी को जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी थी। सिविल लाइंस थाना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्रा ने कोचिंग संचालक पर मारपीट का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस संचालक को थाने ले गई। गुरुवार को संचालक के पक्ष में दर्जनों विद्यार्थी थाने पहुंच गए। थाने में छात्रा ने घंटों हंगामा किया। छात्रा आरोपी को जेल भिजवाने की जिद पर अड़ी थी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में नवनीत कोचिंग सेंटर चलाता है। इसमें बिजनौर के नूरपुर निवासी 30 वर्षीया आसमा भी क्लास करती है। आसमा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नवनीत ने उससे 10700 रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर उसने मारपीट की। बुधवार रात आसमा ने कोचिंग सेंटर पर ताला डाल पुलिस बुला ली। पुलिस ने बंधक बने संचालक व बच्चों को मुक्त कराया। इस दौरान छात्रा ने हंगामा किया। नवनीत उसकी रकम लौटाने को तैयार हो गया, मगर वह उसे जेल भिजवाने की जिद पर अड़ गई। इस पर पुलिस नवनीत को थाने ले गई। इसके बाद भी आसमा ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली व दरोगा पर 10 हजार मांगने का आरोप लगाया।
गुरुवार दोपहर दर्जनभर से ज्यादा छात्र-छात्राएं कोचिंग संचालक के पक्ष में थाने पहुंचे। आसमा भी थाने में हंगामा शुरू कर दी। उसका कहना था कि नवनीत ने उससे मारपीट की है, इसलिए उसे जेल भेजो। पुलिस आरोपी का चालान करने के लिए तैयार हो गई, मगर इसके बाद भी वह हंगामा करती रही। इस पर पुलिस ने आसमा को भी हिरासत में ले लिया। हरथला चौकी प्रभारी मतीन अहमद ने बताया कि आसमा व नवनीत का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
मजदूरी मांगने पर घर में घुसकर पीटा
मजदूरी मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। महिलाओं से अश्लीलता की और एक हजार रुपये लूट लिए। भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी हीरावती ने एसएसपी को बताया कि उनके बेटे योगेंद्र व योगेश ने गांव के ही दो भाइयों के यहां पुताई और पुट्टी का आठ दिन काम किया था। दो महीने बाद भी आरोपियों ने उनके बेटों की मजदूरी पांच हजार नहीं दिए। मांगने पर गालियां दीं। महिला ने थाने में शिकायत कर दी। इसका पता चलने पर 15 जनवरी की सुबह दोनों भाई उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। थाने में की गई शिकायत वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि महिलाओं से अश्लीलता की। इस दौरान एक हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है। कप्तान ने एसओ भगतपुर को मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
