रुद्रपुर: ढाई लाख और तमंचे के साथ कार में मिला युवक, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आचार संहिता के बीच पुलिस की एक कार्रवाई से राजनैतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। भाजपा से जुड़े एक नेता के भाई को पुलिस ने करीब ढाई लाख की नकदी और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से जो मोबाइल बरामद किया गया है, उसमें कई हथियारों के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आचार संहिता के बीच पुलिस की एक कार्रवाई से राजनैतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। भाजपा से जुड़े एक नेता के भाई को पुलिस ने करीब ढाई लाख की नकदी और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से जो मोबाइल बरामद किया गया है, उसमें कई हथियारों के फोटो भी हैं। पुलिस इनके बारे में पड़ताल कर रही है।

बुधवार देर रात एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट सूचना पर प्रीत विहार पहुंचे। यहां एक नर्सरी के पास कार सवार युवक अवैध हथियारों को बेचने की फिराक में मिला। मौके से रम्पुरा निवासी अनिल कोली एक कार में बैठा मिला। एसओजी ने घेराबंदी कर आरोपी को बाहर निकाला। तालाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और 2.45 लाख की नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह तमंचा रामपुर से लाया था। वहीं नकदी के संबंध में वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। बताया जा रहा है कि युवक के पास मौजूद फोन में कई असलहों की फोटो भी मिली है जिसकी जांच की जा रही है। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनिल कोली बंटी चंद गैग का सक्रिय सदस्य है। जिस पर छह से सात आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं आरोपित के पास से बरामद वस्तुओं की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी के भाजपा के एक बड़े नेता का भाई होने की बात भी कही जा रही है।

असलहे और नकदी के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नकदी किस उद्देश्य से लेकन वह चला था और वह तमंचा कहां से लाया है, यह पता लगाया जा रहा है। परवेज अली, सीओ ऑपरेशन

संबंधित समाचार