देहरादून: शीतलहर की चपेट में केदारघाटी, बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारघाटी के हिमालयी भू-भाग सहित केदारनाथ, मद्महेश्वर, पंवालीकांठा, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नंदीकुंड, विसुणी ताल, तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी से ढक गये …

देहरादून, अमृत विचार। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारघाटी के हिमालयी भू-भाग सहित केदारनाथ, मद्महेश्वर, पंवालीकांठा, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नंदीकुंड, विसुणी ताल, तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी से ढक गये हैं।

वहीं, केदारनाथ धाम में निरंतर बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो गये हैं। केदारघाटी के निचले क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट के चलते लोग घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गये हैं तथा सीमांत गांवों के पशुपालकों के सामने चारा का संकट बना हुआ है। ईको पर्यटन विकास समिति चोपता-तुंगनाथ के अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी का कहना है कि यदि मौसम के अनुकूल तुंगनाथ घाटी के यात्रा पड़ावों पर जमकर बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि होने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में इजाफा हो सकता है।

संबंधित समाचार