बरेली: पहले 11 बजे अधिसूचना फिर नामांकन दाखिल होंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज से 18वीं विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसर अधिसूचना जारी कर नामांकन कक्ष के बाहर बोर्ड या दीवार पर चस्पा करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। कलेक्ट्रेट में नौ कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किए …

बरेली, अमृत विचार। आज से 18वीं विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसर अधिसूचना जारी कर नामांकन कक्ष के बाहर बोर्ड या दीवार पर चस्पा करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। कलेक्ट्रेट में नौ कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में बेरिकेडिंग की गयी है। कलेक्ट्रेट के बाहर सौ मीटर तक पूर्णता आवाजाही बंद रहेगी।

सामान्य जाति के प्रत्याशी नामांकन पत्र के साथ 10 हजार और एससी-एसटी जाति के प्रत्याशी 5 हजार रुपये का चालान भी जमा करेंगे। गुरुवार शाम तक बेरिकेडिंग लगाने के साथ नामांकन कक्षों के बाहर अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लीं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एडीएम प्रशासन वीके सिंह और एडीएम सिटी डा. आरडी पांडेय के साथ सभी नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णरूप से बंद रखने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट के इन कक्षों में नामांकन दाखिल करें प्रत्याशी
– बहेड़ी-118 नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व का कोर्ट कक्ष
– मीरगंज-119 के न्यायालय चकबंदी अधिकारी
– भोजीपुरा-120 के न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या-3
– नवाबगंज-121 के न्यायालय उप संचालक चकबंदी
– फरीदपुर-122 के अपर जिलाधिकारी नगर कोर्ट कक्ष संख्या-15
– बिथरी चैनपुर-123 के अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट कक्ष संख्या-49
– बरेली-124 के नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट कक्ष संख्या-19
– बरेली कैंट-125 के अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष संख्या-14
– आंवला-126 के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कोर्ट कक्ष संख्या-13

संबंधित समाचार