UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी के खिलाफ ब्राह्मण नेता को मैदान में उतार सकती है सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम योगी को गोरखपुर में चुनौती देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतार सकते हैं। समाजवादी पार्टी मौजूदा यूपी सरकार से ब्राह्मणों की नाराजगी का फायदा उठाते हुए ये कदम उठा सकती है। विपक्ष का दावा है कि यहां ठाकुरों को प्राथमिकता दी …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम योगी को गोरखपुर में चुनौती देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतार सकते हैं। समाजवादी पार्टी मौजूदा यूपी सरकार से ब्राह्मणों की नाराजगी का फायदा उठाते हुए ये कदम उठा सकती है।

विपक्ष का दावा है कि यहां ठाकुरों को प्राथमिकता दी जाती है जबकि ब्राह्मण सत्तारूढ़ योगी सरकार से नाराज हैं और इस समय मुख्यमंत्री के खिलाफ ब्राह्मण उम्मीदवार को खड़ा करना अखिलेश यादव का एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष रहे दिवंगत नेता उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती शुक्ला को मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ लड़ने उम्मीदवार बना सकती है।

पढ़ें- UP Election 2022: अखिलेश के मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतरने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उठाए गंभीर सवाल…

संबंधित समाचार