खटीमा: कांग्रेस कार्यकर्ता पर महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप, तहरीर सौंपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ब्लॉक परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर स्वयं सहायता समूह की महिला के साथ अभद्र व्यवहार व धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित श्याम स्वयं सहायता समूह की महिला ने समूह की महिलाओं के साथ सीओ को तहरीर सौंपकर आरोपी व उसके कांग्रेसी साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं के …

खटीमा, अमृत विचार। ब्लॉक परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर स्वयं सहायता समूह की महिला के साथ अभद्र व्यवहार व धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित श्याम स्वयं सहायता समूह की महिला ने समूह की महिलाओं के साथ सीओ को तहरीर सौंपकर आरोपी व उसके कांग्रेसी साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं के अनुसार अभद्र व्यवहार से भयभीत महिला स्वयंसेवी गश खाकर गिर गई। सीओ ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आक्रोशित महिलाओं का काफी देर तक तहसील परिसर में जमावाड़ा लगा रहा।

एसडीएम को संबोधित तहरीर में श्याम स्वयं सहायता महिला समूह की लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, दीपा देवी, माया जोशी, लक्ष्मी देवी, हिमानी चंद, देवकी देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, परवीन, जशोदा, सुषमा, कविता, पुष्पा, कमला, ममता, पार्वती, रेखा, उषा देवी, आशा, प्रेमा गिरी, सपना चंद, बसंती सामंत, गोमती, संगीता शाह,मीना, अनीता समेत अनेक महिलाओं ने आरोप लगाया है कि श्याम स्वयं सहायता समूह महिला समूह है। महिला सहायता समूह की महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए ब्लाक परिसर में मशीनें रखी हैं।

आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता व उसके साथी ने उक्त स्थान पर मौजूद एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये। जिससे पीड़ित महिला गश खाकर बेहोश हो गई। तब अन्य समूह की महिलाओं ने आकर बीच बचाव किया। इस पर आरोपी बदनाम करने की नीयत से बीजेपी के चैस कार्ड फेंक कर धमकी देते हुए चले गए। बाद में महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी को तहरीर सौंपी। सीओ भंडारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। कोतवाल को जांच के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार