खटीमा: नेपाल ले जाई जा रही 1.876 किलो अफीम समेत तीन दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश से अफीम लेकर बाइक से नेपाल जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 876 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट …

खटीमा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश से अफीम लेकर बाइक से नेपाल जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 876 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑपरेशन क्रैक डाउन और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को भारी सफलता हासिल हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लोहियाहेड रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान खटीमा की ओर से बाइक पर आ रहे तीन युवक पुलिस को देख घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

तलाशी के बाद पुलिस ने सकुटिया, याकूब गंज, बहेड़ी जिला बरेली निवासी विकास कुमार से 412 ग्राम, प्रमोद कुमार से 418 ग्राम और शिवचरण से एक किलो 46 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को दबोच बाइक को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को सामान सहित न्यायालय में पेश किया।

थानाध्यक्ष फर्त्याल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं से असीम लाए थे जिससे वह लेकर नेपाल जा रहे थे।

संबंधित समाचार