मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी…
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें, बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra) प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते …
मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें, बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है।
प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद’…
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आईपीएस सिकेरा का किरदार निभाने वाले रैना ने पुलिस अफसरों से बांटे अनुभव, जानें क्या कहा?
2003 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भड़के दंगो को बखूबी काबू में करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित वेब सीरीज ‘भौकाल’ 2 के नायक मोहित रैना ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से सीरीज को लेकर अपने अनुभव साझा किये। एमएक्स प्लेयर की दस एपीसोड वाली वेब सीरीज में रैना रियल लाइफ सिंघम नवनीत सिकेरा का किरदार निभा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- आईपीएस सिकेरा का किरदार निभाने वाले रैना ने पुलिस अफसरों से बांटे अनुभव, जानें क्या कहा?
