क्लबहाउस ऐप चैट मामला: दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से शख्स को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने कहा कि एक टीम लखनऊ भेजी गई और राहुल कपूर को गिरफ्तार किया गया जिसने ऐप पर खुद को यूजर …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने कहा कि एक टीम लखनऊ भेजी गई और राहुल कपूर को गिरफ्तार किया गया जिसने ऐप पर खुद को यूजर आईडी ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से पंजीकृत कराया था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि कपूर ने दावा किया कि उसने खुद की पहचान ‘सलोस’ के नाम पर करने वाले एक व्यक्ति के निर्देश पर क्लबहाउस पर ऑडियो चैट रूम बनाया था।

अधिकारी ने कहा कि कपूर ने टीम को यह भी बताया कि उसने चैट रूम के संचालन की जिम्मेदारी ‘सलोस’ को सौंपी थी। पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और वह शाम तक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होगा। इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़े-

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सशस्त्र बलों के लिए 2021 रहा एतिहासिक साल: सेना कमांडर

संबंधित समाचार