पश्चिम बंगाल: दवा दुकान में फटा पार्सल बम, चार लोग घायल, सीआईडी की जांच जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हेमताबाद। पश्चिम बंगाल में उत्तरी दिनाजपुर जिला स्थित एक दवा दुकान में पार्सल बम विस्फोट होने से कम से कम चार लोग घायल हो गये। पुलिसने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर हेमताबाद के बहरैल में हुई। उन्होंने बताया कि दो घायलों की स्थिति …

हेमताबाद। पश्चिम बंगाल में उत्तरी दिनाजपुर जिला स्थित एक दवा दुकान में पार्सल बम विस्फोट होने से कम से कम चार लोग घायल हो गये। पुलिसने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर हेमताबाद के बहरैल में हुई। उन्होंने बताया कि दो घायलों की स्थिति नाजुक है और दो अन्य की हालत स्थिर है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक और एक महिला की पहचान की गयी है। उन्होंने कहा, ” इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक ने यह पार्सल बम दवा दुकान पर पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इसमें महिला भी संलिप्त थी। दोनों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

बम एवं पार्सल बॉक्स के अवशेष के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गये हैं।” अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गयी है। वहां एक पुलिस दल को तैनात किया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में आज बंद का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कश्मीर मुद्दे का भारत और पाक के बीच शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज