पंजाब में बम ब्लास्ट के आरोपी को रुद्रपुर में मिली थी शरण, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने वाले चार लोगों को एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होने आतंकी साजिशकर्ता को पिछले कई दिनों से अपने घर पर शरण दे रखी थी और उसको भगाने के लिए कार का भी इंतजाम किया था। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने वाले चार लोगों को एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होने आतंकी साजिशकर्ता को पिछले कई दिनों से अपने घर पर शरण दे रखी थी और उसको भगाने के लिए कार का भी इंतजाम किया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के पास से एक कार और और एक पिस्टल बरामद की है।

मामले का खुलासा करते हुए ऊधमसिंह नगर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 06 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है तथा एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में शरण लिये जाने की सूचना मिली थी।

जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ की विभिन्न टीमों द्वारा पिछले करीब 03 दिनों से लगातार कार्य करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के बाद चार लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मण्ड निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और लाने ले जाने के लिये कार को प्रयोग में लाया जा रहा था।

पकड़े गये आरोपी थे विदेश आतंकी के संबंध में

पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे और जिन्हें इन्ही कॉलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इन्टरनेशनल कॉल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यक्तियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को अपने घर में शरण देना और मदद करना तथा साजिश के तहत भागने के लिए कार की व्यवस्था कराने का आरोप है।

संबंधित समाचार