फतेहपुर: अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक और राज्यसभा सांसद के बीच होगी जंग…
फतेहपुर। जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां वर्तमान विधायक विकास गुप्ता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद के बीच जंग होना तय हो गया है। बीजेपी के विकास गुप्ता है अयाह शाह विस. सीट से विधायक भारतीय जनता …
फतेहपुर। जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां वर्तमान विधायक विकास गुप्ता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद के बीच जंग होना तय हो गया है।

बीजेपी के विकास गुप्ता है अयाह शाह विस. सीट से विधायक
भारतीय जनता पार्टी से विधायक विकास गुप्ता जहां पूर्व न्याय मंत्री भाजपा नेता राधेश्याम गुप्ता के सुपुत्र हैं और अयाह शाह विधानसभा सीट पर काबिज हैं। वही विशंभर निषाद का भी विधानसभा क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व माना जाता है। विशंभर निषाद समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं और सपा ने उन्हें यहां से उतारकर बीजेपी को गंभीर चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें; DM मानवेंद्र सिंह का तबादला, शिवाकांत द्विवेदी नए जिलाधिकारी नियुक्त
साथ ही फतेहपुर जनपद में निषाद व पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को एकजुट करने का भी प्रयास किया है। अमृत विचार से बातचीत पर विशंभर निषाद ने कहा है कि वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और सपा का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भ्रष्टाचार तानाशाही किसान श्रमिक व आम आदमी की उपेक्षा के साथ ही व्यापारी वर्ग को निराश करने और कोरना काल में सही प्रबंधन में असफल रही भाजपा को हराने के लिए वह कृत संकल्प है।
ये भी पढ़ें; यूपी चुनाव 2022: केशव मौर्य का दावा- मुस्लिम बूथों पर भी खिलेगा इस बार ‘कमल’
निवर्तमान विधायक को चुनौती गंभीर मिली है लेकिन उनकी भी मतदाताओं के बीच में खासी लोकप्रियता रही है और मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें; यूपी चुनाव 2022: कैराना में अमित शाह ने घर-घर जाकर किया जनसम्पर्क
