बहराइच: घर में खेल रहे बालक को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत मिला शव…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव में शनिवार को घर में खेल रहे बालक को तेंदुआ ने निवाला बना लिया। बालक का क्षत विक्षत शव बरामद हो गया है। वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज शनिवार को पुनः तेंदुए ने हमला कर दिया। मोतीपुर रेंज के ग्राम नौसर …

बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव में शनिवार को घर में खेल रहे बालक को तेंदुआ ने निवाला बना लिया। बालक का क्षत विक्षत शव बरामद हो गया है। वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज शनिवार को पुनः तेंदुए ने हमला कर दिया। मोतीपुर रेंज के ग्राम नौसर गुमटीहा के बेहननपुरवा गांव निवासी इलियास के 10 वर्षीय पुत्र सोहेल शनिवार शाम 6:00 बजे घर में खेल रहा था। तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ आंगन में पहुंच गया।

तेंदुए ने खेल रहे बालक पर अचानक हमला कर दिया जिससे बालक बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाके में लगातार बढ़ रहीं तेंदुआ के हमले की घटनाएं

ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्य विभाग की टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर में नौसर गुमटीहा के ही मजरा खटिकन पुरवा में एक बालिका को तेंदुए ने निवाला बनाया था वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा ट्रेंकुलाइजर कैमरे लगा रखे हैं।

लगातार तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में खौफ है तथा वन विभाग के प्रति आक्रोश है। निरंतर हमले से वन कर्मी भी माफी परेशान हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य की अगुवाई में टीम पहुंची है।निरंतर टीम द्वारा गश्त कर रही है।

ये भी पढ़ें; कानपुर: सीएमओ समेत 863 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत

संबंधित समाचार