West Indies vs England : वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया, जेसन होल्डर ने सात रन देकर चार वि​केट झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रिजटाउन (बारबडोस)। इंग्लैंड को एशेज में करारी शिकस्त के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। जेसन होल्डर अपनी गेदबाजी से इंग्लैंड की पारी कि शुरुआत में ही दबाव बना दिया था।  …

ब्रिजटाउन (बारबडोस)। इंग्लैंड को एशेज में करारी शिकस्त के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। जेसन होल्डर अपनी गेदबाजी से इंग्लैंड की पारी कि शुरुआत में ही दबाव बना दिया था।  पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 ओवर में टीम ने 39 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। मेहमान टीम अंतत: 19.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई।

छवि

बारबाडोस में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने 3.4 ओवरों में 7 रन देकर 4 विकेट झटके। होल्डर ने एक मेडेन ओवर भी फेंका। शेल्डन कॉटरेल और जेसन होल्डर ने मिलकर इंग्लैंड के 7 विकेट 50 रनों के भीतर ही निकाल लिए।

Image

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (नाबाद 52) के अर्धशतक की बदौलत 17 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट पर 104 रन बनाकर नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की। असमान उछाल वाली पिच पर टॉसकर हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने 10 रन पर तीन और फिर 49 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया में टीम का लचर प्रदर्शन यहां कैरेबिया में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भी जारी रहा।

Image

निचले क्रम के बल्लेबाजों क्रिस जोर्डन और आदिल राशिद ने आठवें विकेट के लिए 36 रन जोड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जोर्डन 23 गेंद में 28 रन के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। राशिद ने 22 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान इयोन मोर्गन (17) और जेम्स विन्स (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

Image

सलामी बल्लेबाज किंग ने इसके बाद 49 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाकर वेस्टइंडीज की आसान जीत का मंच तैयार किया। सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 20 जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 27 रन बनाए।

 

संबंधित समाचार