उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में शनिवार रात पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। घोषित सूची में पार्टी के सभी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में शनिवार रात पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, भाजपा छोड़कर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस पार्टी शनिवार देर रात सूची जारी कर पाई है। जबकि इससे पहले भाजपा ने 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है।

उत्तराखंड विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची।
उत्तराखंड विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची।

संबंधित समाचार