बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान, अमृत विचार। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया जबकि कार और उसके चालक भाग गए। परिजनों की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। …

सहसवान, अमृत विचार। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया जबकि कार और उसके चालक भाग गए। परिजनों की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर निवासी अनिल (18) पुत्र जंडैल सिंह अपने गांव से बाइक से थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव दरियापुर जा रहे थे। रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गांव खंदक के पास उनकी बाइक के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनिल बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने अनिल को कुचल दिया।

अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर एकत्र हुए लेकिन तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। कार समेत चालक भाग गया। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। परिजनों को सूचना मिली। वह भी मौके पर पहुंच गए। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। कार व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज